फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पीडीए सभा में उठाया बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा

Mon, 05 Feb 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की पीडीए सभाओं में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं से रोजगार छीन लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम जड़ौदा और सिमली सेक्टर में आयोजित पीडीए पखवाड़ा सभा में सपा विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया। खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जंधेड़ी जाटान में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को मजबूत करने का आह्वान किया गया। शेरपुर क्षेत्रीय सेक्टर में पदाधिकारियों ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व बढ़ रहे भ्रष्टाचार का जिम्मेदार भाजपा सरकार को ठहराया। इस मौके पर सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी, शमशेर मलिक, असद पाशा, सत्यदेव शर्मा, धनवीर कश्यप, सलमान त्यागी, गोल्डी अहलावत, तहसीन मंसूरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें