फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने वाले 25 लोगों का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने वाले 25 लोगों का चालान किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। बुधवार शाम को चरथावल थाने के सामने, बिरालसी चौकी, हिंडन चौकी, दधेडू चौकी पर एसडीएम, सीओ और एसओ ने वाहनों की चेकिंग कराई। बिना मास्क लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों, कार सवारों और प्राइवेट बसों में सवार करने वालों को रोककर चेक किया गया। मास्क नहीं लगाने वाले 25 लोगों का चालान काटा। उन्होंने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हर हालत में मास्क लगाने के लिए कहा। थाने के सामने मुजफ्फरनगर और थानाभवन की तरफ आने जाने वाली प्राइवेट बसों को रुकवाकर दोनों अफसरों ने चेकिंग की। चेतावनी दी कि बिना मास्क के घूमने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी सूबे सिंह, बिरालसी प्रभारी संदीप कुमार, उप निरीक्षक रणपाल सिंह, दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने क्षेत्र में चेकिंग का व्यापक अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें