भाजपा नेता ज्योति सैनी ने धांधेलबाजी की शासन शिकायत भेजने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव भलेड़ी में गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण में धांधलेबाजी की अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति सैनी ने शासन को शिकायत भेजने की चेतावनी दी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले पोषण आहार वितरण में धांधलेबाजी एवं दुरुपयोग की जांच कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता ज्योति सैनी के साथ गांव की दर्जनों महिलाओं ने गांव भलेड़ी प्राथमिक विद्यालय पर हंगामा किया था। नायब तहसीलदार विपिन कुमार, राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। नायब तहसीलदार ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। आरोप है कि तहसील अधिकारियों पर सही जांच करने का विश्वास नहीं है। उन्होंने शासन को शिकायत भेजने की चेतावनी दी है। नायब तहसीलदार विपिन कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।