फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आरोग्य मेले का आयोजन

विज्ञापन
जानसठ के गांव खलवाड़ा में पशू मेले में पशुओं की जांच करते पशु चिकित्सक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मेले में 466 पशुओं की जांच
विज्ञापन

जानसठ। गांव खलवाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 466 पशुओं की जांच कर दवाई वितरित की गई।
सोमवार को गांव खलवाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मेले का शुभारंभ विधायक विक्रम सैनी के पुत्र प्रभात सैनी ने किया। मेले में 466 पशुओं की चिकित्सीय जांच की गई। उसके बाद उन्हें निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। उप मुख्य पशु चिकित्याधिकारी डाक्टर डीपी सिंह ने पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। मेले में कई पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान, 12 पशुओं का बीमा भी किया गया तथा पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पशुपालकों को दवाई भी वितरित की गई। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार ने पशु पालकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी चला रखी है। इस अवसर पर सहकारी समिति के चेयरमैन राजन वालिया, डॉक्टर ललित कुमार, डॉक्टर समीर, डॉक्टर आदेश कुमार, ग्राम प्रधान रामेश्वर, राजीव कुमार, संदीप कुमार, सोनू व राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें