संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। नानाजी देशमुख पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मोरना मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं का अमूल्य योगदान हैं। बच्चों की शिक्षा -पालन पोषण हो या परिवार की जिम्मेदारी हो महिलाओं की हमेशा ही अग्रणी भूमिका रही हैं।
प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि महिलाओं को साबुन, सर्फ, आचार, पापड़, मसाले, ऑर्गेनिक धूपबत्ती- अगरबत्ती, कन्हैया ड्रेस निर्माण, सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन व बैंक सखी आदि का प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं। प्रशिक्षण में अव्वल रही पूजा व मनीषा मोरना, रीना मंसूरपुर, वंदना जटवाड़ा, प्रतिभा सैदपुर, हिना ककरौली, अंजू बाला नंगला पिथौरा, अर्चना छछरौली आदि को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रीति चौधरी, अमित शर्मा, अरुण, सौरभ, पूनम, सुषमा मौजूद रहीं। उप मंडल प्रमुख डॉ राजीव रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता सैनी, कवि राम कुमार शर्मा आदि ने भी विचार रखें।