फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश
विज्ञापन

जानसठ। कोतवाली में शांति समिति की बैठक लेकर सीओ शकील अहमद ने कहा कि बच्चा चोरी या अन्य अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गांव प्रधानों से गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सीओ शकील अहमद ने बच्चा चोर की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के सभी गांवों में कैमरे लगाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। बैठक में बताया गया कि आजकल बच्चा चोर की अफवाह फैली हुई है। कई जगह बच्चा चोर समझकर निर्दोष व्यक्तियों की पिटाई कर दी गई है। क्षेत्र के सभी गांव प्रधानों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ हुई बैठक में थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने गांव में आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजीव कंसल उर्फ राजू, जावेद उर्फ बबलू, जितेंद्र प्रजापति, खालिद चौधरी, राजकुमार सैनी, महेंद्र सैनी, अनिल कुमार, विजेंद्र, डॉ. आबिद, सुभानी, रविंद्र, संजीव उर्फ बाटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें