तालाब की सफाई कार्य पूरा कराने के निर्देश
रोहाना। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लॉकडाउन में चिकित्सा कार्यक्रम में गईं थी, तो जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी ने शिव मंदिर के पास तालाब की सफाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सचिव बहेड़ी द्वारा तालाब के कुछ हिस्से की खोदाई कराकर अधूरी सफाई कराई गई थी। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बहेड़ी के तालाब पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने सचिव को सफाई को पूरा करने के निर्देश दिए। हल्का लेखपाल बाल किशोर शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तालाब की नाप तौल कर दी गई थी। जिसका एसडीएम ने निरीक्षण किया।