फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे पर कट बंद कराने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एडीजी यातायात के.सत्य नारायण ने शनिवार को गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर जनपद की उत्तराखंड सीमा पर थाना पुुरकाजी के गांव भूराहेड़ी चेकपोस्ट तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और गंगनहर पटरी पर भी कांवड़ियों के आगमन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कई स्थानों पर कट बंद कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक सिंह कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत को नोडल अधिकारी बनाया है। शनिवार को एडीजी यातायात के.सत्य नारायण कांवड़ यात्रा की तैयारी की समीक्षा करने जनपद में पहुंचे। उन्होंने गाजियाबाद जिले से मुजफ्फरनगर की उत्तराखंड सीमा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के शिव चौक का निरीक्षण किया। यहां से शामली व हरियाणा जाने वाले कांवड़ियों के लिए मार्ग की पहचान के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने शिव चौक से होकर हरियाणा और शामली जाने वाले कांवड़ियों के मार्ग का निरीक्षण भी किया।
एडीजी ने जनपद में कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ रहने वाले चार स्थानों के बारे में जानकारी ली। उत्तराखंड की सीमा से लेकर मुजफ्फरनगर में प्रवेश तक इन चार स्थानों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अधिक पुलिस तैनात करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविरों और भंडारे के लिए चिह्नित स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को फल भेंट किए। इस दौरान कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी यातायात कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें