मंसूरपुर शुगर मिल में विश्वकर्मा मूर्ति की स्थापना को पूजा अर्चना करते अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : KHATAULI
भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। शुगर मिल वर्क हाउस परिसर में विधि विधान, मंत्रों के साथ सर्जन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई। मंसूरपुर शुगर मिल के वर्क हाउस का जीर्णोद्धार कराया गया। इसके बाद सर्जन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को स्नान कराकर पूजा कर वर्क हाउस परिसर में स्थापित किया गया। पूजन पंडित अखिलेश ने संपन्न कराया। मौके पर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, फैक्टरी मैनेजर ओएन तिवारी, मुकेश गिरी रविंद्र कुमार शर्मा, बलधारी सिंह, अजय गुप्ता, ब्रजराज यादव, पवन शर्मा, जनार्दन शर्मा आदि रहे।