फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप किया हैक, हैकर से मिल रही धमकी

Tue, 20 Aug 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एक युवक का साइबर ठग ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप हैक कर लिया। हैकर पीड़ित को खाते में पैसे जमा न कराने पर गलत पोस्ट इंस्टाग्राम पर डालने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


हेयर सेलून का कार्य करने वाले गांव शेखपुरा निवासी रमजानी ने बताया कि 8 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आई। उसे बताया कि उनका कपड़ों का शोरूम है। शोरूम को वीडियो पर दिखाते हुए कहा कि अपने इंस्टाग्राम पर उनके शोरूम का विज्ञापन कर दो। इसके बदले उसके खाते में पैसे जमा कराएं जाएंगे।
रमजानी ने हैकर के भेजे हिटलर शब्द को अपने इंस्टाग्राम के बायो में पोस्ट किया। इसके बाद हैकर ने रमजानी का व्हाट्सएप तथा इंस्टाग्राम हैक कर लिया। उसे ऑनलाइन पैसे डालने को कहा। अन्यथा उसके इंस्टाग्राम पर गलत पोस्ट डालकर उसे फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने डर कर साइबर ठग के बैंक खाते में ऑनलाइन दो हजार रुपये जमा करा दिए। बाद में भी पैसा जमा कराने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की। अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि साइबर अपराधी अभी भी काल कर ऑनलाइन खाते में पैसे जमा न कराने पर धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें