फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी से प्रेरित हो भाजपा में आया : सैनी

विज्ञापन
भ्राजपा कार्यालय पर कार्यक्रम में बोलते राजपाल सैनी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। पूर्व सांसद राजपाल सैनी का खतौली और भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से प्रेरित होकर ही वह भाजपा में शामिल हुए है।
गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर राजपाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश को अलग पहचान दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था सुधार कर आम जनता को राहत दी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उमेश मलिक, अशोक कंसल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, देवव्रत त्यागी, सुखदर्शन बेदी, जगदीश पांचाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप आदि ने राजपाल सैनी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इससे पहले राजपाल सैनी के समर्थकों ने भंगेला चेकपोस्ट पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

खतौली में स्वागत करने वालों में हाजी वसीम प्रधान, राजेंद्र कौशिक, सुनील काजी, चेयरमैन अकरम, मुरसलीन प्रधान, प्रवेश सैनी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, मनोज सैनी, भगवानदास सरपंच, श्यामलाल सैनी, रमेश सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



भाजपा का मजा लेने आए हैं राजपाल : विक्रम
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद राजपाल सैनी के भाजपा मेें शामिल होने पर खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि उन्होंने सारी पार्टियों के दफ्तर देख रखे हैं, सारी पार्टियों का मजा ले रखा है। अब वह भाजपा का मजा लेने आए हैं। भाजपा को भी जरूरत है। राजपाल सैनी और उनका बेटा मेरे सामने चुनाव लड़ चुके हैं, तब भी 99 प्रतिशत समाज मेरे साथ रहा था। सैनी समाज को इस बार पांच से अधिक सीटों पर टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें