फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटायन के ग्रामीणों का थाने पर हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
5-जानसठ में थाने में गांव घटायन प्रधान से दरोगो द्वारा अभद्रता करने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दरोगा पर प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। गांव घटायन के ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर एक दरोगा पर ग्राम प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया।
गांव घटायन के ग्राम प्रधान संदीप चौधरी ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी से मीरापुर दलपत चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ बुधवार को दोपहर बाद कोतवाली भी पहुंचे और इंस्पेक्टर से भी उक्त प्रकरण में दरोगा की शिकायत की। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने उक्त दरोगा को मौके पर बुलाकर आमने-सामने बातचीत कराई और समझौता कराने का प्रयास भी किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संदीप चौधरी ने अपने आरोपों को दोहराते हुए बताया कि उनके साथ दरोगा ने अभद्र व्यवहार किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि गांव में शौचालय निर्माण को लेकर विवाद चला आ रहा है। गांव में पार्टीबाजी का मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें