मुजफ्फरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) जारी है। यह जांच 19 सितंबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में चलेगी। एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने बताया कि प्रत्येक चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट की जांच निर्माता कंपनी के इंजीनियरों की ओर से होती है। केवल एफएलसी पास मशीनें ही चुनाव में उपयोग होंगी। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के इंजीनियर यह कार्य कर रहे हैं। एफएलसी प्रक्रिया की निगरानी मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से की जा रही है। ब्यूरो