खतौली में वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : KHATAULI
मंदिरों व वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर, खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को नगर में स्थित मंदिरों समेत वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रखने तथा सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए मंदिरों के पुजारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वृद्ध आश्रम में रखे गए वृद्धों से बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही उनके बेड के बीच की दूरी की भी जांच पड़ताल की। उन्हें खाने के लिए दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जानी।