फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरा मासूम, लोगों ने शोर मचाया तो बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दुकान से टॉफी लेकर जा रहा चार वर्षीय बालक खुले मैनहोल में गिर गया। गनीमत रही कि एक शख्स की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। वरना बालक की जान जा सकती थी।
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह निवासी मो. आदिल चार वर्षीय बेटे हबीब को टॉफी दिलाने के लिए पड़ोस में स्थित दुकान पर गया था। टॉफी दिलाकर बच्चे को घर की तरफ भेज दिया। इसी दौरान हबीब दुकान के पास खुले मैनहोल में गिर गया। इस दौरान दुकान पर सामान देने आए सेल्समैन मुरसलीन की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने बमुश्किल बालक को बाहर निकाला। पालिका की लापरवाही से मोहल्लावासियों में भारी गुस्सा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई जगह नाले के मैनहोल के जाल टूट चुके हैं और वह खुले ही पड़े हैं। जिनमें आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसी तरह मोहल्ला बड़जियाउलहक, मदनी रोड, एचएवी इंटर कॉलेज, मुलतानियान और मोहल्ला नेचलगढ़ में भी जाल टूटने के कारण नाले के मैनहोल खुले पड़े हैं। पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी का कहना है कि जहां मैनहोल खुले हैं उनको जाल लगवा कर जल्द ही बंद कराया जाएगा। कई बार जाल लगवाए जा चुके हैं, लेकिन वह चोरी कर लिए जाते हैं। जिस वजह से मैनहोल खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें