फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ का इनामी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निशानदेही पर मोबाइल टावर से चोरी की गई पांच बैटरी बरामद की गई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस की रथेड़ी कट के पास बाइक सवार दस हजार के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने पर वह घायल हो गया। उसकी निशानदेही पर मोबाइल टावर से चोरी की गई पांच बैटरी बरामद की गई।
सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव करीमपुर की मंढैय्या थाना सरधना जनपद मेरठ निवासी याकूब पुत्र शेर अली उर्फ शेरू है। वह नई मंडी कोतवाली में पंजीकृत चोरी के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी बाइक और तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज कराई

मीरापुर। गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी गोविंदा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 12 जून की सुबह से उनकी पत्नी मोहिनी और साले का बेटा (14) करण लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने तहरीर लेकर गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें