फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रोजेक्ट की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। तहसील मुख्यालय पहुंचे अपर जिला जज शक्ति सिंह ने अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी दी। उन्होंने अधिवक्ताओं को कहा कि आधुनिक युग कंप्यूटर का युग है। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के विषय में प्रशिक्षित किया जाना अति आवश्यक है।
रविवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार चलाए जा रहे ई कोर्ट प्रोजेक्ट के विषय में अधिवक्ताओं को प्रशिक्षित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अधिवक्ता न्याय प्रणाली के अभिन्न अंग है। ऐसे में सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करने हेतु आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जाना आवश्यक है। ई-कोर्ट प्रोजेक्ट का उद्देश्य नागरिक केंद्रित सेवाओं को तत्काल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना विनय गौतम, सिविल जज बुढ़ाना विष्णु पांडे, बुढ़ाना बार के महासचिव विश्वास त्यागी, ओमपाल मलिक, शासकीय अधिवक्ता परविंदर कुमार, सूर्या तिवारी व वत्सल सहित अधिवक्ता एवं न्यायालय लिपिक आदि मौजूद रहे।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें