मुजफ्फरनगर। विज्ञान आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, डायट प्राचार्य संजय कुमार रस्तोगी, प्रभारी बीएसए भारत भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। जननपद के सभी ब्लाकों से प्रति ब्लॉक 10-10 छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित विज्ञान मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। सर्वश्रेष्ठ 10 मॉडलों का चयन जनपद स्तरीय समिति की ओर से किया गया। छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र डॉ वीरपाल निर्वाल एवं डायट प्राचार्य ने दिए। जनपद स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ 10 विज्ञान मॉडलों में से एक मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में लखनऊ में जाएगा। इस दौरान जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रदर्शनी के जिला समन्वयक रमेंद्र मलिक, डायट प्रवक्ता नितिन कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, सरोज तोमर, मीनाक्षी, शिवप्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन नाथीराम ने किया।