मुजफ्फरनगर। संक्रमण, दिमाग और गाल ब्लेडर की पथरी काटने सहित विभिन्न बीमारियों के उपचार में प्रयोग होने वाली दवाइयों के 16 सेंपल जांच में अधोमानक मिले हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। अधोमानक पाई गईं कुछ दवाइयां बच्चों की बीमारियों के उपचार में भी प्रयोग होती हैं। जबकी स्पोंडिलाइटिस पीड़ित मरीजों को दर्द से राहत देने वाला एक इंजेक्शन का सैंपल भी सब स्टैंडर्ड पाया गया। एंजाइम के रूप मेंं प्रयोग होने वाली दवा के आठ में से छह सेंपल भी अधोमानक आए।
औषधि प्रशासन विभाग की जांच में कुछ गंभीर बीमारियों के उपचार में प्रयोग होने वाली दवाइयां जांच के बाद अधोमानक पाई गई हैं। विभिन्न 137 मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्रवाई के बाद की गई सैंपलिंग में दवाई के 16 नमूने अधोमानक मिले। जिसके उपरांत छह मेडिकल स्टोर स्वामियों के विरुद्ध केस किए जाने की तैयारी है।