छपार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुरकाजी नगर इकाई के बरला इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कला मंच द्वारा भारत की विभिन्नताओं में एकता के रुप में भारतीय भाषा उत्सव गोष्ठी का आयोजन किया।
राष्ट्रीय कला मंच, मेरठ प्रांत प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 29 भाषाएं बोली जाती हैं। हिंदी राज्य की अधिकारिक भाषा है और उर्दू को सह भाषा घोषित है। इनके अलावा अवधि, भोजपुरी, बुंदेली, ब्रजभाषा, बघेली, कन्नोजी, खड़ीबोली आदि का विशेष चलन है।
भारतीय भाषा उत्सव दिवस कवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती को समर्पित है, जो तमिल लेखक, कवि, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक थे। उन्होंने बाल विवाह, जाति व्यवस्था का विरोध किया। राष्ट्रीय कला मंच की छात्रा कार्यकर्ता निधि ने भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान राम नारायण, प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी, कविता, वैशाली, राखी, शालू, अनुभव मौजूद रहे।