फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: अनिश्चितकालीन धरना जारी, महापंचायत के लिए भाकियू ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
भाकियू के धरना पर कार्यकर्ताओं को भोजन वितरित करते चौधरी नरेश टिकैत।
विज्ञापन
गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं भाकियू पदाधिकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। किसान दिनभर धरने पर डटे रहे। भाकियू पदाधिकारियों ने 10 फरवरी की महापंचायत के लिए ताकत झोंक दी है। अधिक से अधिक लोगों से धरने पर पहुंचने का आह्वान संगठन की ओर से किया जा रहा है।
बुधवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसानों के बीच धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान हितों के लिए ही यह धरना रखा गया है। वर्तमान में किसानों के सामने समस्याएं ही समस्याएं है। अगर समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में हालात और अधिक विकट हो जाएंगे। बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया गया। सरकार ने गन्ना मूल्य की घोषणा अभी तक नहीं की है। सिंचाई में मुफ्त बिजली देने के वादे पर सरकार खरी नहीं उतरी है। ऐसे हालात में किसानों के पास धरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। किसानों से एकजुटता का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी की महापंचायत के लिए पदाधिकारी गांव-गांव किसानों के बीच पहुंच रहे हैं। किसानों की समस्याओं को सुना जा रहा है। बढ़ेड़ी, मुस्तफाबाद, मखियाली, बघरा, बुड़ीना कलां, अटाली, चरौली समेत पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। खतौली क्षेत्र में राहुल अहलावत ने जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें