चरथावल। कसबे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। जिसमें एक व्यक्ति पांच छह संभावित प्रत्याशियों को गुंडा और चोर बताते हुए चरथावल को लूटने की बात कहता नजर आ रहा है।
उक्त व्यक्ति स्वयं को दावेदार बताते हुए कह रहा है कि चोरों से सावधान रहना। पांच छह चोर आपके बीच आ रहे है। मैं उनकी बगावत करने आया हूं। गुंडे को जिताने का काम किया तो वह अगला पिछला औसत पूरा कर लेंगे। इन गुंडों से बचने का काम करना। अन्यथा चरथावल को बेचने का काम किया जाएगा। वह खुद के लिए वोट और सपोर्ट की बात कह रहा है। इस विवादित वीडियो वायरल पर पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आमजन का कहना है इस तरह की भड़काऊ टिप्पणी से कस्बे में कभी भी जातीय तनाव उत्पन्न हो सकता है। उधर, थाना प्रभारी का कहना है इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।