फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सहारनपुर जाने वाली बसों के बढ़ाए फेरे, कर्मचारियों की छुट्टी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में मंगलवार से शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती के मद्देनजर जिला परिवहन निगम ने भी व्यवस्था की है। निगम ने सहारनपुर जाने वाली बसों का एक एक फेरा बढ़ाया है। चालक-परिचालकों की छुट्टी भी बंद कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

आठ अगस्त से सहारनपुर जनपद में अग्निवीर भर्ती शुरु हो रही है। जिसमें कई हजार युवा प्रतिदिन अपनी किस्मत आजमाने पहुंचेंगे। यह सभी ट्रेन व रोडवेज अथवा अपने वाहनों से भर्ती स्थल पर पहुंचेंगे। इसके चलते परिवहन निगम ने युवाओं की सुविधा के लिए कदम उठाए हैं। मुजफ्फरनगर परिवहन निगम अधिकारियों ने बस अड्डे पर सभी कर्मचारियों को अग्निवीर भर्ती में जाने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने के आदेश दिए हैं। सभी बसों को शत-प्रतिशत डयूटी पर लगाया जाए। मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्टाॅप से यात्रियों को बस में बैठाया जाए। प्रवर्तन टीम को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

- व्यवस्था प्रभारी की नियुक्ति
सहारनपुर भर्ती मेंं जाने वाले हजारों युवा मुजफ्फरनगर से भी निकलेंगे। इसी के मद्देनजर रोडवेज बस अड्डे पर व्यवस्था बनाने के लिए अशोक शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। जो युवाओं की संख्या के आधार पर व्यवस्था बनाएंगे और बसों की भी व्यवस्था को संभालेंगे।
विज्ञापन

- छुट्टी बंद
हालांकि अभी मुजफ्फरनगर जनपद के युवाओं की भर्ती अभी दूर है लेकिन भर्ती में जाने वाले युवा रोडवेज बसों से भी जाएंगे इसी के चलते निगम अधिकारियों ने चालकों व परिचालकों की छुट्टी अभी से बंद कर दी है। गंभीर बीमारी व विषम हालातों में ही छुट्टी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं कि पूछताछ केंद्र पर चौबीस घंटे सेवा चालू रहेगी और कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में चलेगी।
- अग्निवीर भर्ती में जाने वाले युवाओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रोजाना सहारनपुर जाने वाली दो दर्जन बसों का एक एक फेरा बढ़ा दिया है। इसके अलावा भी हालातों के अनुसार तुरंत व्यवस्था बनाई जाएगी। -भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें