फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान के घर पहुंचा आयकर का 1.60 करोड़ का नोटिस

Mon, 05 Jun 2023 06:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी खाता खोल किसान के पेन नंबर से चार करोड़ छह लाख का लेनदेन किया
विज्ञापन


- फलौदा के किसान के खाते में कोलकाता में दिखाया आहरण वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। तीन लाख की सालाना आय का रिटर्न दाखिल करने वाले किसान के घर आयकर विभाग का एक करोड़ 60 लाख की रिकवरी का नोटिस पहुंच गया। किसान के नाम से कोलकाता में फर्जी खाता खोलकर उसमें चार करोड़ छह लाख का लेनदेन दिखाया गया है। नोटिस के बाद ही किसान को इस खाते का पता लगा। किसान का कहना है कि वह कभी कोलकाता गया ही नहीं ।

पुरकाजी क्षेत्र के फलौदा निवासी किसान उपदेश त्यागी के घर आयकर विभाग का एक करोड़ 60 लाख का रिकवरी नोटिस पहुंचा मामला खुला। गांव के लोग हैरान रह गए। किसान को बताया गया कि उनके नाम का खाता कोटक महेंद्रा कोलकाता के बैंक में है। कोलकाता में 2017-18 में इस खाते से चार करोड़ छह लाख का लेन-देन सिल्टोन रबर से किया गया है। किसान ग्रामीणों के साथ आयकर विभाग पहुंचा और यहां आयकर अधिकारी रजनीश रस्तोगी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने बताया कि उसने 2017-18 का जो आयकर रिटर्न दाखिल किया है, उसमें उसकी आय तीन लाख सालाना की है। किसी रिकार्ड से पेन नंबर उठाकर कोलकाता में फर्जी खाता खोला गया है। सिल्टोन रबर को जानते तक नहीं है। यह काम किसी बड़े गिरोह का है। आयकर अधिकारी इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। आयकर अधिकारी से मिलने वालों में तरुण त्यागी, प्रमोद त्यागी, बिट्टू त्यागी, नवीन त्यागी, सुनील त्यागी, विनीत त्यागी शामिल रहे। किसान उपदेश त्यागी का कहना है कि पैसा खाते में एक भी नहीं आया और नोटिस एक करोड़ 60 लाख का दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें