मुजफ्फरनगर। कपड़ा व्यापारी व मनी एक्सचेंज का काम करने वाले अर्पित जग्गा से एक करोड़ दस लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बड़ी रकम बरामद होने के बाद व्यापारी पर आयकर विभाग का शिकंजा कस सकता हैं। पुलिस ने आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजने के लिए विधिक राय लेनी शुरू की हैं। उधर, लूट में शामिल रहे दो आरोपी अभी फरार हैं जिन्हें पुलिस तलाश रही हैं।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कालोनी निवासी अर्पित जग्गा की चंद्रा सिनेमा के पास कपड़े की दुकान है। उनका वेस्टर्न यूनियन मनी एक्सचेंज का भी काम हैं। स्कूटी पर पांच अक्तूबर को सुबह दो बैग में रुपये लेकर घर से दुकान पर जाते समय अंसारी रोड पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सिर में पीछे से लोहे की राड मारकर उन्हें घायल कर दोनों बैग लूट लिए थे। घायल व्यापारी ने उस समय चार-पांच लाख रुपये लूटना बताया था। बाद में तीन-चार लाख रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया। रकम को लेकर अलग अलग बयान देने से मामला संदिग्ध बन चला था। शाम होने पर व्यापारी ने पुलिस को एक करोड़ दस लाख की रकम लूटे जाने की सूचना दी थी। जिसमें से पुलिस ने एक करोड़ एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद कर पांच बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया। अभी दो आरोपी फरार हैं।
लूट की रकम बढ़ते ही डीजी कंट्रोल हुआ था सक्रिय
सूत्र बताते हैं कि तीन-चार लाख की लूट की रकम जब करोड़ से अधिक बताई गई तो लखनऊ डीजी कंट्रोल ने जिला पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली थी।
आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मोटी रकम बरामद की हैं। यह रकम व्यापारी के पास कहां से आई थी। क्योंकि व्यापारी द्वारा पहले चार-पांच लाख लुटने, बाद में तीन-चार लाख लुटने का मुकदमा दर्ज कराना, शाम को एक करोड़ दस लाख लुटना बताना, सभी की जिज्ञासा बढ़ा रहा हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजने का मन बनाया हैं। पुलिस द्वारा विधिक राय ली जा रही हैं।
वेस्टर्न यूनियन फाइनेंशियल सर्विसेज को लेकर भ्रम
वेस्टर्न यूनियन फाइनेंशियल सर्विसेज को लेकर लोगों में भ्रम हैं। आखिर यह कैसा व्यवस्था है, जिसमें मोटा लेनदेन होता हैं। लोग इस व्यवस्था को लेकर अनेक प्रकार की बातें कर रहे हैं।
यह मनी एक्सचेंज करने की इंटरनेशनल व्यवस्था हैं, जिसमें विदेश में रहने वाला व्यक्ति वेस्टर्न यूनियन के विदेशी कार्यालय में फार्म भर कर केवाईसी दस्तावेज के साथ अपने परिचित को कहीं भी रकम भेज सकता हैं। भुगतान केे लिए एक कोड़ दिया जाता हैं।