2-मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आरटी पीसीआर लैबोरेट्री का शुभारंभ करते गौरव स्वरूप
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। मेडिकल कॉलेज की आरटी-पीसीआर बीएसएल-2 मॉलिक्यूलर बायोलॉजी डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च लेबोरेटरी का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। लेबोरेटरी जयश्री सिन्हा को समर्पित की गई। वे डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव की माता थीं, जिनका कोविड-19 के कारण निधन हो गया था। डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप, कोषाध्यक्ष मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज रहे। विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल प्रोफेसर (ब्रिगेड) जीएस मनचंदा और सीएमएस डॉ अभिलाषा गुप्ता रहे। कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के मीडिया एंड कम्युनिकेशन सेंटर की डॉ. श्रुति सहगल, पुष्कर सिंह और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रशांत गुप्ता और टीम ने किया।