पुरकाजी माता काली मंदिर भोजाहेड़ी में हवन में मौजूद श्रद्धालुजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी में अखंड महायज्ञ का शुभारंभ किया
पुरकाजी। पुरकाजी के गांव भोजाहेड़ी माता महाकाली मंदिर पर आयोजित 11वें वार्षिक महोत्सव के पांचवें दिन 151 घंटे अखंड महायज्ञ का बृहस्पतिवार की सुबह शुभारंभ हुआ। जिसका 11 दिसंबर को पूर्णाहुति के बाद समापन होगा। महायज्ञ का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सचिन सिंगल ने सपत्नी द्वारा किया गया। आचार्य सीताराम त्रिपाठी कथावाचक ने 11वें वार्षिक महोत्सव में यज्ञ का महत्व बताते हुए बताया कि बिना यज्ञ के कोई भी पूजा पाठ धार्मिक आयोजन पूर्ण नहीं होते। यज्ञ का सभी धार्मिक आयोजनों में बहुत बड़ा महत्व है। यज्ञ भगवान प्रत्यक्ष भगवान माने जाते हैं। इस दौरान मुख्य रुप से मंदिर संस्थापक लीला राम अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, दीपांशु अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हरिराम सक्सेना, सत्येंद्र गोयल, ललिता प्रसाद रतूड़ी, आचार्य अखिलेश, कथा वाचक मनोज कौशिक, पंडित प्रदीप कौशिक, संदीप आदि मौजूद रहे।