फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में यज्ञशाला का शुभारंभ किया

विज्ञापन
कस्बा भोकरहेड़ी यजशाला में आहुति प्रदान करते आर्य समाज के लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भोकरहेड़ी में यज्ञशाला का शुभारंभ किया
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी आर्य समाज मंदिर में बनाई गई यज्ञशाला का शुभारंभ किया गया। हवन सुरेंद्र आर्य व नरेंद्र आर्य ने कराया।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी स्थित मोहल्ला सुभाष चौक में आर्य समाज मंदिर में यज्ञ करने के लिए यज्ञशाला बनाई गई है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि देवराज पंवार द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान की गई, जिसमें मुख्य यजमान अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल के खिलाड़ी वरुण सहरावत उर्फ मुन्ना ने निभाई। इस मौके पर आचार्य इंद्रपाल, वेद वीर सिंह, जयवीर सिंह, आचार्य सुशील कुमार, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, कैप्टन प्रवीण चौधरी, प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी राजपाल आचार्य, मदनपाल, जयवीर सिंह, चेयरमैन वीर सिंह, संजीव आर्य, देव पाल आर्य, उपेंद्र कुमार, मास्टर सुखपाल आर्य, बृजपाल, राज ऋषि, हरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, सुदेश वीर, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें