- दसवीं में 93.45 प्रतिशत लड़कियां और 88.25 प्रतिशत रहा लड़कों का रिजल्ट
12वीं में भी बेटियां ही आगे रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लड़कियां सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नतीजों में लड़कों पर इक्कीस साबित हुई है। दसवीं में लड़कों का रिजल्ट 88.25 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियां 93.45 प्रतिशत उत्तीर्ण हुई है। इसी तरह 12वीं में भी बेटियां ही आगे रहीं।
जिले में दसवीं कक्षा का परिणाम 90.87 प्रतिशत रहा। पंजीकृत 6516 छात्र-छात्राओं में से 6469 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 5836 परीक्षार्थी पास हुए। 2455 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, परीक्षा में 2442 शामिल हुई और इनमें से 2282 पास हुई। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.45 रहा।
परीक्षा के लिए 4061 छात्राओं ने पंजीकृत कराया था, इनमें से 4027 ने परीक्षा दी और 3554 पास हुए। कुल 88.25 छात्र पास हुए। छात्राओं की कामयाबी का प्रतिशत अधिक रहा।
जिले में 12वीं कक्षा में कुल 5678 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5587 ने परीक्षा दी। इनमें 4499 पास हुए, यानी 80.53 प्रतिशत रिजल्ट रहा। परीक्षा के लिए 2198 पंजीकृत छात्राओं में से 2184 ने परीक्षा दी, जिनमें से 1927 पास हुई। 88.23 प्रतिशत छात्राएं पास हुई। कुल 3480 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 3403 ने परीक्षा दी। नतीजों में 2572 पास हुए। छात्रों का पास प्रतिशत सिर्फ 75.6 प्रतिशत रहा।
-