फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पशु आहार की मशीन दिलाने के नाम पर दोस्त ने 12 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पशु आहार की फैक्टरी के लिए मशीन दिलाने के नाम पर एक दोस्त ने 12 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

शहर के गांधी नगर निवासी वरुण ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसने शुक्रतीर्थ इंडस्ट्रीज के नाम से भोपा-मोरना मार्ग पर केटलफीड (पशु आहार) बनाने की फैक्टरी लगाई है। उसे उनके दोस्त शांति नगर निवासी आनंद पाल ने सस्ती दरों पर मशीनें दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने जीएसटी सहित 20 लाख 15 रुपये की कुटेशन उन्हें दी। विश्वास करते हुए कुटेशन की रकम बैंक ऑफ बड़ौदा के ड्राफ्ट के जरिए बतौर ऋण अदा की गयी। पूछताछ करने पर पता चला कि कुटेशन में गड़बड़ी की गई थी। मशीनों की कीमत बढ़ाकर कुटेशन दी थी। आरोप है कि मशीन दिलाने वाले व्यक्ति ने 12 लाख रुपये की गड़बड़ी की थी। यह रुपये कंपनी से आरोपी ने प्राप्त कर लिए थे। मशीनों की कीमत बहुत कम थी। इस बारे में कहने पर आरोपी ने पहले तो दो माह में 12 लाख रुपये वापस करने का वादा किया। लेकिन बाद में लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ नई मंडी रुपाली राय ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें