फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुबई घूमने की चाहत में की भट्ठा व्यापारी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भट्ठा व्यापारी के घर चोरी का खुलासा किया है। घर से चुराए 1 लाख 92 हजार रुपये नगद व जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तार एक आरोपी पीड़ित व्यापारी के मोहल्ले का ही रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पासपोर्ट बनवा कर दुबई घूमने जाना चाहते थे। पैसे की जरूरत के चलते दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन



एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि खतौली के मोहल्ला जैन नगर निवासी भट्ठा व्यापारी संजय जैन के गाजियाबाद में रहने वाले बड़े भाई का निधन हो गया था। संजय जैन 14 अगस्त को परिवार सहित वहां गए थे। घर पर ताला लगाया था। 17 अगस्त की सुबह उनके पड़ोसियों ने गेट खुला देखकर चोरी की सूचना दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल कर खतौली के मोहल्ला जैन नगर निवासी नदीम व मोहल्ला सराफान निवासी नवेद को खतौली के बर्फखाने वाले रास्ते के पास से सुबह के समय गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर संजय जैन के घर से चोरी रुपये, 682 चांदी के सिक्के व जेवर बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नदीम पीड़ित के मोहल्ले का ही रहने वाला है। उसने घर को बंद देख कर अपने साथी के साथ चोरी की योजना बनाई थी। दोनों को पकड़ लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इस बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम को दस हजार के इनाम देने की एसएसपी ने घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें