फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चकरोड कब्जाने के मामले में आईपीएल रोहाना पर वाद दायर

विज्ञापन
आईपीएल की रोहाना मिल का गेट - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- तहसीलदार सदर की कोर्ट में 28 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई
विज्ञापन

- दो साल पहले शुगर मिल ने कराया था डिस्टलरी का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) रोहाना के खिलाफ दो साल से चार चकरोड की करीब पांच बीघा जमीन कब्जाने की शिकायत पर वाद दायर हो गया है। सदर तहसीलदार ने मिल अधिकारी को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि तय की गई है।
बेगमपुर बहेड़ी निवासी सोमदत्त रूहेला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए बताया था कि आईपीएल ने चार चकरोड पर कब्जा कर लिया। यही नहीं जमीन पर कब्जा कर डिस्टलरी भी बना दी। जगह की चारदीवारी कर दी गई। रोहाना मिल के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाया गया था। सीएम तक मामला पहुंचा तो जांच शुरू हुई। मंडलायुक्त के निर्देश पर तहसील की टीम ने जांच की। तहसीलदार अभिषेक शाही ने बताया कि वाद दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। उनके न्यायालय में मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
पांच बीघा जमीन कीमत 98 लाख रुपये
लखनऊ तक मामला गूंजा तो जांच शुरू हुई। राजस्व निरीक्षक राज किशोर त्यागी ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की। चकरोड की कीमत 98 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।
--------------------------------
चकरोड से था ग्रामीणों का आवागमन
शिकायतकर्ता का कहना है कि रोहाना चीनी मिल आने के लिए पहले ग्रामीण इन चकरोड का प्रयोग करते थे। मिल ने यहां पर डिस्टलरी का निर्माण दो साल पहले शुरू किया था और चारों रास्तों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें