फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खतौली के रण में उप चुनाव के रथ पर सवार हो सकते हैं पुराने महारथी

Tue, 08 Nov 2022 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली में फिर से विधानसभा उप चुनाव की बिसात बिछ चुकी है।भाजपा से निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी देवी दावेदार हैं तो वहीं सपा-रालोद गठबंधन से दोबारा पूर्व सांसद राजपाल सैनी प्रत्याशी हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
विक्रम सैनी व उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में नौ माह के अंतराल पर खतौली में फिर से विधानसभा उप चुनाव का रण सजने लगा है। भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि भाजपा से निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी देवी और गठबंधन से पूर्व सांसद राजपाल सैनी को मैदान में उतारा जाएगा।

विज्ञापन

अदालत से सजा होने के बाद विक्रम सैनी को विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी। आयोग ने चुनाव की तिथियों का एलान कर दिया है, जिस कारण आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। दावेदारों ने भी अपने-अपने दावे शुरू कर दिए हैं। भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में लंबी फेहरिस्त दावेदारों की बन गई है।

 

सियासी गलियों में चर्चा है कि भाजपा निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी देवी को चुनाव लड़ाएगी। राजकुमारी देवी 2005 से 2010 तक प्रधान रह चुकी हैं। विक्रम सैनी खतौली से दो बार विधायक चुने गए हैं, ऐसे में उनके परिवार का दावा मजबूत है। वहीं अदालत ने भले ही विक्रम सिंह सैनी को सजा सुनाई हो, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार सहानुभूति के चलते भी विक्रम सिंह सैनी की पत्नी का दावा सबसे ज्यादा मजबूत है।

यह भी पढ़ें: यूपी में गठबंधन की रणनीति तय: चौधरी जयंत ने साफ की तस्वीर, एक सीट पर RLD तो दो पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन भी चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है। मुख्य चुनाव में करीब 16 हजार वोटों के अंतर से गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद राजपाल सैनी को हार का सामना करना पड़ा था। संभावना जताई जा रही है कि फिर से राजपाल सैनी को ही चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है। मुख्य चुनाव से पहले राजपाल सैनी बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए और चुनाव रालोद के निशान पर लड़ा था।

सबसे ज्यादा अंतर से जीते थे विक्रम सैनी
भाजपा के टिकट पर विक्रम सैनी सबसे अधिक मतों से चुनाव जीत चुके हैं। 2017 में सपा-कांग्रेस के उम्मीदवार चंदन चौहान को 31,374 वोटों से पराजित किया था। जबकि 2022 में पूर्व सांसद राजपाल सैनी को 16 हजार से अधिक मतों से हराया था। यही वजह है कि भाजपा में विक्रम सैनी का परिवार टिकट के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल है।
 
यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला
विज्ञापन

खतौली सीट का इतिहास
1967 में खतौली विधानसभा से सीपीआई के सरदार सिंह विधायक चुने गए थे। इसके बाद बीकेडी के टिकट पर वीरेंद्र वर्मा, 1974 में लक्ष्मण सिंह, 1980 में कांग्रेस इंदिरा से धर्मवीर सिंह, 1985 में लोकदल से हरेंद्र सिंह, 1989 में जनता दल से धर्मवीर बालियान, 1991 व 1993 मेें भाजपा के टिकट पर सुधीर बालियान, बीकेडी के टिकट 1996 और रालोद के टिकट पर 2002 में राजपाल बालियान, 2007 में बसपा के योगराज सिंह, 2012 में रालोद के करतार भड़ाना और 2017 और 2022 में भाजपा के विक्रम सैनी विधायक चुने गए।

अब तक यह दावेदार भी आए सामने
भाजपा में टिकट के दावेदारों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और रुपेंद्र सैनी भी शामिल हैं। उधर, रालोद-सपा गठबंधन से पूर्व सांसद राजपाल सैनी के अलावा रालोद नेता अभिषेक चौधरी और पूर्व युवा जिलाध्यक्ष संजय राठी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें