सोमवार शाम एनआइए टीम ने भी शहर में पहुंच कर जावेद व इमराना के घरों की भी तलाशी ली थी। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जावेद व इमराना को दस दिन के लिए रिमांड पर लेने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। दो दिन का रिमांड मिलने पर बुधवार सुबह दस बजे दोनों को कोतवाली लाया गया।
बम बनाने के लिए इमराना से किसने कहा था, कहां सप्लाई होने थे आदि सवालों की जानकारी करने के लिए बार फिर दिल्ली से आईबी की टीम ने भी आकर इमराना व जावेद से पूछताछ की है। शहर कोतवाली पुलिस टीम भी पूछताछ में जुटी है।
उधर, एसटीएफ की जांच में जावेद के पांच बम बनाना व एक खराब होना सामने आया था। चार बम बरामद हुए थे। जावेद मीरापुर निवासी रिश्तेदार से बारूद लेकर आया था। इसी के चलते बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस जावेद को मीरापुर लेकर पहुंची थी।
उसके परिजनों से पूछताछ की। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि दो दिन का रिमांड मिला है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रिमांड पूरा होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।