फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
जानसठ में भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की कस्बे के मुख्य मार्गों से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर कस्बे में कई जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ पहुंच कर भगवान गणेश की मूर्ति का गंगा में विसर्जन किया। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित शिव मंदिर में शनिवार की सुबह अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्री गणेश का हवन यज्ञ पंडित हेमंत शर्मा के द्वारा किया गया। इसके बाद बैंड बाजों के साथ धूमधाम से भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से होते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग, मूला वाला कुआं, करीमुल्ला पट्टी, बुध बाजार, मंगलबाजार आदि जगहों से निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की मूर्ति लेकर शुकतीर्थ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती करने के उपरांत मूर्ति का विसर्जन किया। इस मौके पर अध्यक्ष अंकित भाटी, अश्वनी चौधरी, हिमांशु, रजनीश कश्यप, अर्जुन, राजकुमार कश्यप, चेतन, वीशू, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें