गणेश की मूर्ति को विसर्जन को ले जाते श्रद्वालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बीते नौ दिनों से चल रहे गणेश जन्मोत्सव संपन्न हो गया। रविवार को श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को विसर्जन किया। कोरोना काल के चलते कोई भी जुलूस नहीं निकाला गया। गणपतिधाम में भी गणेश जन्मोत्सव संपन्न हुआ। हवन यज्ञ करके पूर्णाहूति दी गई। सोमवार को शुकतीर्थ में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस बार घरों में ही गणपति बप्पा विराजमान हुए थे। पंडालों में होने वाले जन्मोत्सव नहीं हुए थे। नई मंडी भरतिया कालोनी के गणपतिधाम में भी सूक्ष्म रुप से जन्मोत्सव मनाया गया। कुछ श्रद्धालुओं ने तो तीन दिन बाद भी प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया था। बीते नौ दिनों से गणपति जन्मोत्सव में घरों और मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही थी। रविवार को गणेश जन्मोत्सव पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।