फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हॉस्पिटल के अंदर चलती मिली लोहे की अवैध फर्म

Sun, 19 Nov 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छह माह में दस करोड़ का लेन-देन हुआ तो उड़ गई विभाग की नींद
विज्ञापन

- बालाजी चौक के श्रीरामा कृष्णा हॉस्पिटल का मामला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बालाजी चौक स्थित श्रीरामा-कृष्णा हॉस्पिटल में लोहे की ट्रेडिंग की अवैध फर्म पकड़ी गई है। इस फर्म में बीते छह माह में दस करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ है। जीएसटी के छह अधिकारियों की टीम ने शाम के समय हॉस्पिटल में डेरा डाल लिया और रिकाॅर्ड कब्जे में ले लिया है। पूरी रात जांच चलने की संभावना है।
जीएसटी एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि श्रीरामा-कृष्णा के नाम से हॉस्पिटल के अंदर ही फरवरी 2023 में सेंट्रल जीएसटी का रजिस्ट्रेशन लिया गया है। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मौके का निरीक्षण किए बिना ही रजिस्ट्रेशन कर दिया। इस फर्म के नाम से बीते छह माह में दस करोड़ का लेन-देन हुआ है। जीएसटी का कोई पैसा जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया तो पूरा विभाग सकते में हैं। हॉस्पिटल के अंदर एक छोटा सा ऑफिस लोहे की फर्म का बनाया गया है। फर्म के पास लोहा उतारने और बेचने का कोई स्थान नहीं है। विभाग के छह अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में लगाए गए हैं। जांच पूरी रात चलेगी। प्रथम दृष्टया यहां अवैध कारोबार मिला है। कितनी कर चोरी हुई है यह पूरी कार्रवाई के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें