तस्कर से बरामद हुए भारी मात्रा में अवैध शस्त्र
छपार। गांव तेजलहेड़ा से पुलिस ने एक शस्त्र तस्कर को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक दो नाली बंदूक, दो तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बसेड़ा चौकी प्रभारी एसआई कपिल देव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरला-बसेडा मार्ग पर स्थित तेजलहेड़ा चौराहे के पास एक शस्त्र तस्कर घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करते कर उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस बरामद किया। आरोपी अरशद निवासी गांव तेजलहेड़ा को पुलिस थाने लेकर आई। बाद में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में उसकी निशानदेही पर घर से एक दो नाली बंदूक 12 बोर, 23 कारतूस 12 बोर, एक बेल्ट 12 बोर व 11 खोखा कारतूस 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, नौ खोखा कारतूस, एक खाली बेेल्ट 315 बोर भी बरामद की है। पुलिस ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेेेल भेेेज दिया है।