फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आईजी मेरठ नचिकेता झा करेंगे थप्पड़ मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर गांव के स्कूल में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र को थप्पड़ लगवाने के मामले में शासन ने पर्यवेक्षण के लिए पुलिस महानिरीक्षक मेरठ नचिकेता झा को नामित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था।
विज्ञापन

इसी साल 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की स्कूल में पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गया था। प्रकरण की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक हुई। मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग जांच में जुटा है और बयान की प्रक्रिया कराई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई के बाद राज्य सरकार को जांच आईपीएस अधिकारी से कराने के आदेश दिए गए थे।
पुलिस ने आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी, जिसे अब एफआईआर में बदल दिया गया था। किशोर न्याय अधिनियम की धारा बढ़ाकर जांच की जा रही है। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि शासन ने पर्यवेक्षण के लिए पुलिस महानिरीक्षक मेरठ नचिकेता झा को नामित किया है।
विज्ञापन

- यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के एलकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप लगाया गया। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है।
खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र का अभी तक किसी स्कूल में प्रवेश नहीं हो सका है। जमीयत उलमा ने छात्र के घर पर शिक्षक भेजकर पढ़ाई शुरू करा दी है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षक रोजाना घर पर पहुंचकर छात्र को पढ़ाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन

- नए भवन में स्कूल, कराया गया मेडिकल
स्कूल का संचालन अब नए भवन में हो रहा है। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं का मेडिकल भी कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें