खतौली। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने कहा कि किसान ने अगर खेतों में पत्ती या पराली जलाई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों एवं आमजन को एसडीएम ने प्रदूषण रोके जाने के विषय में जानकारी दी। बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार किसी ने खेतों में पराली एवं पत्ती जलाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने की जानकारी सेटेलाइट सिस्टम से पकड़ में आ जाती है। जिसके अनुसार संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई के साथ जुर्माना भी किया जाएगा। इसलिए कोई भी किसान खेतों में पराली एवं पत्ती आदि न जलाएं तथा प्रदूषण को फैलने से रोकने में सहयोग प्रदान करें। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कड़ी कार्रवाई की जाएगी।