फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बंटेंगे तो कटेंगे...पर लामबंद हुआ मीरापुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उपचुनाव में भाजपा के मंच पर बंटेंगे तो कटेंगे...की गूंज पर मतदाता लामबंद होते नजर आए। मिथलेश पाल की नामांकन सभा से लेकर चुनाव प्रचार में भी नारा सुनाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोरना में यह भी कहा था कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। उपचुनाव के प्रचार में नारों ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। इनमें बंटेंगे को कटेंगे...लोगों की जबान पर चढ़ा और भाजपा-रालोद के पक्ष में माहौल बनाने में भी कामयाबी मिली। मोरना में सीएम ने कहा था कि 2012 से 17 के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई...। आज मैं कह सकता हूं, जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। सीएम के भाषण और नारों से सियासी माहौल खूब गरमाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में मुजफ्फरनगर दंगे और सपा प्रत्याशी का जिक्र भी छेड़ा । बोले कि दंगे के दौरान हथियारों का जखीरा मिला था, उस जखीरे को हम तबाह करने वाले हैं। साथ ही यह भी कहा कि उस बारूद के ढेर में पानी हैंडपंप का पड़ेगा। सपा प्रत्याशी को दंगों का सरगना भी बताया था। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने मीरापुर के प्रचार में कहा कि पीडीए का फुल फॉर्म पर्सनल डेवलपमेंट ऑफ एरा-गैर है। इससे उन्होंने सपा के पीडीए फार्मूले पर निशाना साधा था। चुनाव में इस बयान ने भी सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें