फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय में हो बदलाव तो मिलेगा ट्रेनों का ज्यादा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों में मात्र 20 मिनट का ही अंतर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से दिल्ली और दिल्ली से लौटने वाली कई ट्रेनों के मात्र दस से 20 मिनट के फेर में आगे पीछे चलने के कारण ट्रेनों का यात्रियों को पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि हाल में संचालित की गई इन ट्रेनों के संचालन के समय में परिवर्तन किया जाए तो यात्रियों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
- हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11:47 बजे मुजफ्फरनगर से चलती है।
- कालका-दिल्ली एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर से दोपहर 12:08 बजे चलती है।
दिल्ली से मुजफ्फरनगर आने वाली ट्रेनें
- दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रात 7:55 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचती है।
- दिल्ली से चलकर हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 8:10 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचती है।
- दिल्ली से चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस रात 7:45 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचती हैं।
दिल्ली हो या फिर मुजफ्फरनगर से चलने वाली ट्रेन, कई ट्रेनों के चलने के समय में कुछ ही देर का अंतर है। यदि इन ट्रेनों के संचालन में कुछ परिवर्तन हो जाए तो इसका यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा। - दीपक गुप्ता, महामंत्री, दैनिक यात्री संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले था करीब दो घंटे का अंतर
अपराह्न 11: 47 बजे पर मुजफ्फरनगर से दिल्ली रवाना होने वाली हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन पूर्व में दोपहर में एक बजे मुजफ्फरनगर पहुंचती थी। इस तरह कालका-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन भी पूर्व समय में तीन बजे मुजफ्फरनगर पहुंचती थी, जो अब 12:8 बजे पर मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए रवाना होती है। दोनों ट्रेनों के पहुंचने और रवाना होने के बीच काफी समय होने से यात्रियों को लाभ मिलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें