फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अतिक्रमण नहीं हटाया तो एक जनवरी से जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम जीत सिंह राय और सीओ आरके सिंह ने व्यापारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कस्बे में अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए तहसील सभागार में व्यापारियों के साथ एसडीएम जीत सिंह राय और सीओ आरके सिंह ने बैठक की। व्यापारियों के सुझाव भी मांगे गए। एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक जनवरी तक का समय दिया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूल करेगा।
बता दें कि कस्बे में जीटी रोड ही नहीं संपर्क मार्ग, गलियों में भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा किया हुआ है। गलियां संकरी हो गई है। एसडीएम जीत सिंह राय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना। एक जनवरी तक सभी को अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी दी। शुगर मिल में आने वाले गन्ना वाहनों की भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बैठक में रोडवेज एआरएम परवेज बशीर, राजेश जैन, अरविंद वर्मा, भावेश गुप्ता, मुकेश तायल, रवि ग्रोवर, सुनील जैन, अजय गुप्ता, राम कुमार, प्रवीण ठकराल, महेश गुप्ता, नासिर सिद्दीकी, कीमती लाल, अशोक शर्मा, हाजी नौशाद, हाजी इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ये रखे सुझाव
व्यापारियों ने भी सुझाव रखा कि कस्बे में सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित किए जाएं। भारी वाहनों के कारण नगर में जाम लगता है। रोडवेज बसाें को भी चौराहों और तिराहों पर न रोकने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें