फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेले तो अर्जुन और सिखाया तो द्रोण बन गए संजीव

विज्ञापन
संजीव बालियान, कोच
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अपने दौर के लाजवाब खिलाड़ी रहे अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान को कोच के रूप में मिली नई भूमिका खूब रास आ रही है। पिछले एक साल में उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम इंडिया ने तीन बड़े खिताब जीते हैँ। यही नहीं प्रीमियर लीग भी उन्हीं की टीम जयपुर ने जीता था।
विज्ञापन

मुंडभर की मिट्टी में जन्में और वर्तमान में गाजियाबाद के गोविंदपुरम में रह रहे संजीव बालियान की उपलब्धियां गौरवान्वित करने वाली है। भारतीय कबड्डी टीम में खिलाड़ी और कप्तान के तौर उनके हिस्से में कामयाबी ही कामयाबी है। यही वजह है कि उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। रेलवे में कार्यरत संजीव की पिछले एक साल की उपलब्धियां देखें तो कोच के तौर पर उनकी दूसरी पारी बेहद कामयाबी भरी है। पहले जयपुर की टीम ने खिताब जीता, जिसमें संजीव कोच और अर्जुन देशवाल एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में थे। बुसान में भारतीय टीम ने एशियन चैंपियनशिप जीती तो संजीव कोच थे। फिर जूनियर वर्ल्ड कप में उन्हें कोच बनाया गया, उन्होंने देश को खिताब दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें