खरड़ गांव में आयोजित चौधरियों की पंचायत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेरा कोई प्रवक्ता नहीं : ईश्वर सिंह
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव खरड़ में खाप चौधरियों की बैठक में एक ग्रामीण द्वारा खरड़ के थांबेदार का प्रवक्ता बताए जाने का मुद्दा छाया रहा। कई चौधरियों ने कहा कि खरड़ गांव का एक ग्रामीण अपने आप को थांबेदार का प्रवक्ता व प्रतिनिधि बताकर अपनी मर्जी से बयान जारी करता है, जिसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। खरड़ गांव के थांबेदार चौधरी ईश्वर सिंह ने कहा कि गांव के किसी भी व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि अथवा प्रवक्ता घोषित नहीं किया है। मेरा कोई प्रवक्ता नहीं है। चौधरियों की बैठक में 26 सितंबर को जीआईसी मुजफ्फरनगर के मैदान में होने वाली पंचायत तथा गठवाला खाप के चौधरी को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर चौ. नेपाल सिंह व चौ. राजपाल गांव खेड़ीगनी, वीरनारायण डूंगर, विरेंद्र सिंह, बिजेंद्र मलिक, अमित मलिक ग्राम खरड़, चौधरी भूरे सिंह, मोहम्मदपुर रायसिंह व चौ. जगपाल कुरावा आदि मौजूद रहे।