संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। गांव मलपुरा निवासी राघव (23) ने पत्नी से मनमुटाव के चलते खाली पड़े मकान में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। गांव में गम का माहौल है।
थाना पुलिस ने बताया कि राघव की पत्नी उसके साथ रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में दवाई लेने गई थी। मगर, वहां से पत्नी ने लौटने से मना कर दिया। राघव के सास-ससुर मौके पर पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। देर रात पत्नी वहीं पर रह गई और राघव अपने सास-ससुर के साथ मलपुरा आ गया। सुबह पांच बजे जब परिजनों की आंख खुली तो राघव अपने कमरे में नहीं मिला। तलाश की गई तो खाली पड़े एक मकान में उसका शव बांस की सीढ़ी में बंधे दुपट्टा से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।