फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तीन आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गढ़ी गोरवान बकरा मार्केट निवासी वसीम की पत्नी अंजुम का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। जानकारी पाकर मायका पक्ष के लोगों ने पहुंच कर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मृतक के भाई उत्तराखंड के थाना झबरेड़ा के गांव भक्तों वाली मजरा निवासी मुजक्किर ने शहर कोतवाली में पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल के पास से आरोपी पति वसीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला को अपने पति पर दूसरी महिला से बात करने का शक था। इसी बात को लेकर घटना वाली रात में भी दोनों के विवाद हुआ था। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि आरोपी कहीं जाने के लिए खड़ा था। सूचना मिलने पर उसे पकड़ लिया गया। इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें