पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी विवाहिता गुलिस्तां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब सात वर्ष पूर्व जानसठ के शमीम के साथ हुआ था। आरोप है कि करीब ढाई वर्ष पूर्व पति और ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर मायके से पांच लाख रुपये लेकर आने की बात कहकर घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में ही रह रही है। 26 जुलाई को उसका पति अपने परिजनों के साथ आया और तीन बार तलाक कहकर चला गया। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेत्री हिना चौधरी व रीतू सिंघल, नरगिस, गिन्नी, रिहाना आदि ने भी पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। संवाद