फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेंशन विसंगतियों के खिलाफ पूर्व सैनिकों की भूख हड़ताल

Sun, 02 Jul 2023 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने पेंशन विसंगतियों के खिलाफ भूख हड़ताल की। सुबह से शाम चार बजे तक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से सैनिकों की समस्या का हल किए जाने की मांग की।

फेडरेशन ऑफ वैटेरन एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने रविवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया और सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने वन रैंक, वन पेंशन भाग- 2 में हुई विसंगतियों का विरोध किया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन एससी त्यागी ने कहा कि सरकार को एमएसपी (मिलट्री सर्विस पे) में समानता करनी चाहिए। यह सभी के लिए बराबर होना चाहिए। इसके अलावा पेंशन में विसंगतियां हुई हैं, इन्हें सभी के लिए बराबर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को उठाते आ रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने पूरे देश में भूख हड़ताल की है। इस मौके पर सुरेश चंद त्यागी, कैप्टन केपी सिंह, संजीव कुमार, स्वामी भजनानंद, मांगेराम, ईश्वर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, किरण पाल, सूबेदार सतेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें