फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - गन्ने का ट्रक फंसने से दो घंटे जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

Mon, 12 Feb 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मार्ग पर दधेडू में गन्ने का ट्रक फंसने से लगा जाम: संवाद
विज्ञापन
- दधेडू मुख्य मार्ग पर गड्ढों में पलटने से बचा ओवरलोड ट्रक
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर और थानाभवन की तरफ जाने वाले वाहनों की कतार लगी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। गन्ने से लदा ट्रक दधेडू मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों में फंसने से दो घंटे जाम लगा रहा। मुजफ्फरनगर और थानाभवन की तरफ जाने वाले सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क के दोनों तरफ कीचड़ और जलभराव में दुपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।
रविवार को चरथावल की तरफ से गन्ने से ट्रक भरा ट्रक मिल मे आपूर्ति करने जा रहा था। दधेडू कलां और दधेडू खुर्द मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने गहरे गड्ढों में चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक सड़क एक तरफ झुक गया। गनीमत रही ट्रक पलटा नहीं। उसके बाद ट्रक मौके पर फंस गया। इसी वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन सड़क पर लग गई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे जाम में फंसे लोग बेहाल रहें। मिल के लोडर ने ट्रक को सीधा करवाकर वाहनों का आवागमन चालू कराया। ग्रामीणों का कहना है सड़क के एक तरफ पाइप लाइन के कार्य से सड़क पर कीचड़ और दलदल फैली रहती है। स्कूलों में आने जाने बच्चों का निकलना दुभर रहता है। रोजाना जाम में वाहन धंसने के कारण छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी समय से दफ्तरों और स्कूलों में नहीं पहुंच पाते है। विभाग और जन प्रतिनिधि आमजन की समस्या से बेपरवाह बने हैं।

टेंपो पलटने से घायल हुई महिला
दधेडू में गड्ढों में बने जलभराव में एक टेंपो पलटने से महिला सहित कई सवारी घायल हो गई। दर्जनों लोग गड्ढों में गिरने से रोजाना जख्मी हो रहे हैं। लुहारी निवासी तरन्नुम ने बताया वह दधेडू से टेंपो में सवार होकर बेटे के साथ मुजफ्फरनगर जा रही थी। अचानक टेंपो पलटा और तमाम सवारी उनके ऊपर गिर गई। उन्हें काफी चोट आई। अन्य सवारी भी जख्मी हुई।

क्या कहते हैं क्षेत्रवासी
फोटो
व्यापार हो रहा चौपट
दधेडू में हलवाई की दुकान चलाने वाले अमित कुमार का कहना है सड़क पर पानी भरने से ग्राहक दुकान पर कम आते है। छह महीने से ज्यादा समय से दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है।

दुपहिया वाहनों को खतरा
फोटो
दधेडू खुर्द निवासी अमीर आलम कहते है दुपहिया वाहनों के निकलने का रास्ता नहीं रहा है। ग्रामीण गांव के रास्ते से विकल्प तलाश कर निकलने को मजबूर है। सड़क किनारे वाहनों के पलटने का खतरा मंडरा रहा है।

वाहन जाम में फंसने से होता है विलंब
नालंदा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज त्यागी कहते है स्कूल के बच्चों और स्टाफ के वाहन दधेडू और चरथावल लकड़ी आढ़त बाजार में फंसे रहते है। इस कारण से स्कूलों में अमूमन रोजाना 30 मिनट देरी से पहुंचते हैं। -

वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त
फोटो
चरथावल के प्राइवेट बस यूनियन के हरीश त्यागी का कहना है सड़क निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। पांच दर्जन गांवों की सवारियों को जाम में दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

-
समस्या से सीडीओ को करा चुके अवगत
फोटो
दधेडू खुर्द प्रधान हुसैन अहमद ने बताया मुख्य मार्ग की दुर्दशा और पाइप लाइन वालों ने नालों को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत सीडीओ से कर चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस है। सड़क पर रोज दर्जनों दुपहिया वाहन संचालक गिरने से घायल होते है। प्रशासन को जल्द सड़क निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने सीडीओ को मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें